पहाड़ों में गिरी बर्फ से ठिठुरा दिल्ली-NCR, 4.9°C तक पहुंचा तापमान; अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह 4.9°C दर्ज की गई, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है और अब तक का सबसे कम तापमान है. यानी बुधवार की सुबह दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. इससे एक दिन पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8°C था. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फ से ढकी पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान ने तापमान में गिरावट का कारण बनी. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह सफदरजंग पर दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है.

इससे पहले मंगलवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद ठंडी हवाओं ने ठिठुराया. बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. मंगलवार को दिल्ली का पालम इलाका 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था. मयूर विहार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फ से ढकी पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में गिरावट आई है. बुधवार को दिल्ली में तापमान में अचानक गिरावट आई, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम था.

पूरे हफ्ते तक बनी रहेगी कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में पूरे हफ्ते तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है. विभाग ने मौसम से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइट (https://city.imd.gov.in/citywx/localwx.php) पर जारी की है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दिल्ली में 17 दिसंबर को धुंध के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

पिछले साल भी मौसम का मिजाज यही था

पिछले साल दिसंबर में भी 15 तारीख को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, दिसंबर 2022 में 26 तारीख को यह 5 डिग्री सेल्सियस था. दिसंबर 2021 में 20 तारीख को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था. दिसंबर का अब तक का सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 27 दिसंबर 1930 को रिकॉर्ड किया गया था.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’

रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही. सुबह 9 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 207 (खराब) दर्ज किया गया. मंगलवार को 4 बजे का AQI 234 से कुछ कम मापा गया था.

कई राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्यों में 16 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई है.

दिन के समय में 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-6°C के बीच रह सकता है, जो पूरे हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |