यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिग अभियान ➡️ नियमो का उलंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध बनाये गये चालान

➡️बिना हेलमेट पहने वाहन चालको को दी हेलमेट धारण की समझ

पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा आज वाहनों के विरुद्ध विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

शाजापुर यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला द्वारा थाना यातायात से विशेष वाहन चेकिंग टीम बनायी जाकर शहर आने जाने वाले – दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी। मुख्यत: जिसमें दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे वाहन सवार द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चलाने पर वाहन चालको के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी एवं शहर में ट्रैफिक पॉइंट से नई सड़क, कृष्णा टाकिज, बड़ा चौक, छोटा चौक तक अव्यवस्थित खड़े वाहनों एवं ठेलो को हटाया गया एवं एसबीआई बैंक के सामने खड़े वाहनों को हटाकर बैंक मैनेजर को बताया गया कि अपने बैंक गार्ड को बाहर खड़ा कर वाहनों को व्यवस्थित लगाये। साथ ही सभी वाहन चालको को हिदायत दी कि अपने वाहन सफेद पट्टी के अन्दर ही खड़ा करे जिससे आमजन को आने-जाने में परेशानी न हो। थाना यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक पॉइंट तिराहा एवं दुपाडा तिराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए लगभग 200 से अधिक वाहनों को चेक किया एवं शहर में संचालित दो-पहिया, चार पहिया वाहनों को चेकिंग दौरान रोका जाकर उनके समस्त कागजातों की चेकिंग की गयी।

वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट धारण नहीं किये जाने पर वाहन चालको के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को यातायात थाना प्रभारी श्री शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा यातायात नियमो के संबंध में जानकारी प्रदान कर हमेशा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट धारण करने व यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। उन्हें भविष्य में नियमों के प्रति सतर्कता बरतने एवं अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किये जाने की अपील की गयी।

यातायात विभाग द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ यातायात थाने के सहायतार्थ सूबेदार श्री रविशंकर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक दुबे, आर. श्री निलेश चौहान, श्री राकेश, श्री गौरव, श्री सुजीत, उपस्थित थे।

Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |