मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता ,वाहन चोरी की घटना में आरोपी के कब्जे से 48 घंटे में चोरी गया ट्रेक्टर किमती 6 लाख 85 हजार रुपयें का मश्रुका बरामद

मक्सी पुलिस को बडी सफलता मिली है। वाहन चोरी की घटना में आरोपी के कब्जे से 48 घंटे में चोरी गया ट्रेक्टर किमती 6 लाख 85 हजार रुपयें का मश्रुका बरामद किया है। टी आई भीम सिंहः पटेल ने प्रेस वार्ता में बताया की श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. सी. पवार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया । थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झौंकर से दिनांक 04 / 05 दिसम्बर 2024 की मध्य रात्रि में फरियादी नरेन्द्रसिंह परिहार,मैनेजर गोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी निवासी झौंकर का जोनडियर ट्रेक्टर क्रमांक MP 33 AA 1132 किमती 6 लाख 85 हजार रुपयें का कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये, जिस पर थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/2024 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी रामलखन गुर्जर पिता सोदानसिंह गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ग्राम हनोती को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे सें प्रकरण में चोरी गया मश्रुका वाहन जोनडियर ट्रेक्टर क्रमांक MP 33 AA 1132 किमती 6 लाख 85 हजार रुपयें का मश्रुका बरामद किया गया तथा आरोपी रामलखन गुर्जर पिता सौदान सिह गुर्जर निवासी हनौती से पूछताछ करते उक्त ट्रेक्टर अपने साथी चेतन गुर्जर पिता मनोहर गुर्जर जाति गुर्जर निवासी ग्राम हनोती के साथ मिलकर चोरी करना बताया । आरोपी रामलखन गुर्जर से थाना मक्सी के अन्य चोरी गये वाहनों,मोटर पंप आदि संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध में एवं फरार आरोपी चेतन गुर्जर के संबंध में पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.भीमसिंह , ASI अभिषेक दीक्षित, ASI संजय सवनेर, HC रामेश्वर जाटव, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 62 अरूण सितपरा,आरक्षक 570 राहुल जाट, आरक्षक 220 कुमेरसिंह,म.आर. ऋतु बाला, म.आर. मनीषा राजपूत की सराहनीय भुमिका रही तथा ASI प्रदीपसिंह तोमर , HC 227 हिरदेश दांगी की विशेष भुमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |