भोपाल में दोस्तों ने कंटेनर चालक को शराब पिलाकर लूट ली मैगी, 3 राज्यों में मच गया हड़कंप

भोपाल : राजधानी के 11 मिल इलाके में एक कंटेनर चालक को परिचितों द्वारा शराब पिलाकर मैगी से भरे कंटेनर को लूटने का मामला सामने आया है। चालक करीब पौने 11 लाख रुपये की मैगी से भरा कंटेनर लेकर 28 नवंबर को अहमदाबाद से निकला था।

उसे पांच दिसंबर को कंटेनर ओडिशा के कटक पहुंचना था, लेकिन वह इंदौर से बैतूल-नागपुर होते हुए कटक न जाते हुए कंटेनर लेकर भोपाल आ गया। यहां परिचितों ने शराब पिलाकर कंटेनर से सामान लूट लिया।

38 वर्षीय ट्रक मालिक शब्बीर ने बताया कि वह भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में रहता है। अशोका गार्डन निवासी 50 वर्षीय रईस मियां उसका कंटेनर चलाता है। 28 नवंबर को वह पार्सल लेकर अहमदाबाद से निकला था।

शराब पिलाई और कंटेनर लूट लिया

चार दिसंबर को रईस मियां का फोन आया कि पिछली रात मंडीदीप के कुछ परिचितों ने 11 मिल के पास मुझे शराब पिलाई और कंटेनर लूट लिया। उसने यह सूचना अनजान नंबर से दी थी और उसके बाद से फोन नहीं उठा रहा है।

अशोका गार्डन स्थित उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। हालांकि खजूरी सड़क स्थित एक स्कूल के पास से कंटेनर मिल गया है, जिसमें से मैगी गायब है और ट्रक के तीन टायर भी नहीं हैं। पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत करवा दिया है, लेकिन अब तक एफआइआर नहीं हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |