‘बच्ची सो रही है, DJ बंद कर लो…’ मना किया तो पिता का रेता गला, 4 दिन पहले ही हुआ था जन्म

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी 3 युवक घर के बाहर डीजे बजा रहे थे, जिससे नवजात बेटे की नींद में खलल पड़ रही थी. युवक ने तीनों आरोपियों को डीजे बजाने से मना किया था. इसके बाद शराब के नशे में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा साथी फरार है.

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के 84-एकड़ झुग्गी में रविवार रात डेढ़ बजे राहतगढ़ निवासी प्रहलाद कुशवाह, राजू और प्रदीप शराब पीकर पार्टी कर रहे थे. तेज डीजे बजाकर डांस कर रहे थे. वहीं डीजे के शोर से परेशान होकर जब मनोज चौरे उन्हें मना करने पहुंचा तो तीनों ने मिलकर पहले उससे मारपीट की फिर चाकू से गला रेत दिया. खून से लथपथ युवक भाग कर अपने घर पहुंचा, जहां उसने मां की गोद में दम तोड़ दिया.

चार दिन पहले खुशी अब मातम

मनोज मजदूरी करता था. उसकी 4 साल पहले ही शादी हुई थी. उसके दो लड़के हैं. बड़ा बेटा दो साल का है, छोटे ने 4 दिन पहले ही जन्म लिया है. उसके घर में खुशी थीं. बेटे के छठी के कार्यक्रम के लिए मेहमान भी आए हुए थे. रिश्तेदार बेटे की छठी मानने आए थे वे अब मनोज का अंतिम संस्कार कर रहे हैं.

शराब के नशे में पार्टी कर रहे थे

मनोज की पत्नी ने बताया कि घर के पड़ोस में रहने वाले प्रहलाद कुशवाह, राजू और प्रदीप अपनी झुग्गी में डीजे बजाकर शराब के नशे में पार्टी कर रहे थे. डीजे के तेज शोर से बेटा सो नहीं पा रहा था. लगातार रो रहा था. समझाने के लिए पति उनके घर गए, तो वह विवाद करने लगे. उन्होंने पहले पकड़कर मारपीट की. फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |