दिलजीत दोसांझ ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

उज्जैन: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत सिंह दोसांझ मंगलवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। इसके बाद करीब दो घंटे नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दिलजीत ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की और मंदिर के नियमों का पालन करते हुए पुजारी के माध्यम से जल चढ़ाया।

महाकाल की भस्म आरती के बाद दिलजीत ने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने उन्हें भगवान महाकाल का फोटो और लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा कि महाकाल ही सब कुछ हैं, बस मेरे पास और शब्द नहीं कुछ कहने को। बता दें कि कल इंदौर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट था। इसके बाद वे आज तड़के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |