WhatsApp Message पर दिखता है गलत टाइम, इस ट्रिक से हो जाएगा ठीक

आपने कभी न कभी वॉट्सऐप पर मैसेज का समय गलत होते हुए जरूर देखा होगा. ऐसा लग सकता है कि मैसेज अभी-अभी भेजा गया हो, लेकिन उसका समय बहुत पहले का दिख रहा हो. यह समस्या कई बार परेशानी की वजह बन सकती है, खासकर तब जब आपको किसी इंपोर्टेंट मैसेज का सही समय जानने की जरूरत हो. यह समस्या हम जो मैसेज सेंड करते हैं, उसमें देखी जा सकती है. इस प्रॉब्लम को आप आसानी से ठीक कर सकते हैं.

वॉट्सऐप पर मैसेज का समय गलत दिखने के पीछे की सबसे बड़ी वजह आपके फोन की टाइम सेटिंग्स में गड़बड़ी होना है. वॉट्सऐप आपके फोन की सिस्टम क्लॉक से समय लेता है. अगर आपकी फोन की घड़ी में सटीक टाइम और डेट सेट नहीं है, तो वॉट्सऐप पर भी मैसेज का समय गलत ही दिखेगा. इसके अलावा वॉट्सऐप ऐप में भी कभी-कभी कुछ तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हो सकती है.

आइए जानते हैं कि इस समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है:

1. अपने फोन की टाइम सेटिंग्स को सही करें

सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपके फोन में सही टाइम और डेट सेट हो. इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं.
  • “Date and Time” का ऑप्शन चुनें.
  • “Set time automatically” का ऑप्शन चालू करें.

इससे आपका फोन अपने आप इंटरनेट से समय ले लेगा और सही समय दिखाएगा.

2. WhatsApp को अपडेट करें

कभी-कभी वॉट्सऐप ऐप में कोई तकनीकी खराबी होने की वजह से यह प्रॉब्लम हो सकती है. इसलिए आपको अपने वॉट्सऐप ऐप को अपडेट करना चाहिए. इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर जाकर वॉट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं.

3. WhatsApp को री-इंस्टॉल करें

अगर अपडेट करने के बाद भी समस्या हल नहीं होती है, तो आप वॉट्सऐप को पूरी तरह से हटाकर दोबारा इंस्टॉल कर सकते हैं. इससे कई बार समस्या अपने आप ठीक हो जाती है.

4. अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें

कभी-कभी फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई गड़बड़ी होने की वजह से भी वॉट्सऐप में ऐसी खराबी आ सकती है. इसलिए अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करके देखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |