सर्दियों में दूध के साथ मिलाकर पिएं ये चीजें, एक्सपर्ट ने बताया क्या-क्या होंगे फायदे

सर्दियों में दूध पीने के फायदे तो हम सभी जानते हैं. दूध में विटामिन बी12, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फैटी एसिड्स जैसी चीजें पाई जाती हैं. इसे पीने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत रहती हैं बल्कि शरीर बीमारियों से भी बचा रहता है. यही वजह है कि दूध को कंपलीट फूड भी कहा जाता है. लेकिन सर्दियों में इसका फायदा दोगुना करने के लिए कुछ चीजों को मिला सकते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि सर्दियों में दूध पीने से स्वास्थ्य को कई तरह से फायदे होते हैं. अगर आप दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन चीजों को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है.

हल्दी

हल्दी में सूजन-रोधी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं. हल्दी दूध में मिलाकर पीने से न केवल सर्दी-खांसी में राहत मिलती है बल्कि यह जोड़ों के दर्द और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है.

सोंठ

सोंठ यानी सूखी अदरक, सर्दियों में एक प्रभावी घरेलू उपाय है. यह सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं में राहत देती है. सोंठ का दूध पीने से गले की खराश और सूजन में भी आराम मिलता है. इसके अलावा यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है. धे चम्मच सोंठ पाउडर को गुनगुने दूध में डालकर पिएं.

केसर

केसर न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह शरीर को ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है. केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं. सर्दियों में दूध में केसर डालकर पीने से थकान को दूर करने में मदद मिलती है.

बादाम और किशमिश

सर्दियों में दूध के साथ बादाम और किशमिश मिलाकर पीने से भी हेल्थ को काफी फायदा होता है.यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं. बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. किशमिश में आयरन और विटामिन सी होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |