सौंपे गये दायित्वों का मुस्तैदी के साथ निर्वहन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये

शाजापुर
—-
मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के 08 दिसम्बर 2024 शाजापुर जिले के भ्रमण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगाए गए अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने वीआईपी के लिए लगने वाले वाहनों का बारीकी से निरीक्षण करने, सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने, बनाए गए सेक्टर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, रंगोली बनाने, ग्रीनहाउस की व्यवस्थाएं सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
——
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
——
विधायक श्री अरूण भीमावद के साथ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, श्री आशीष नागर, श्री किरण सिंह ठाकुर, श्री उमेश टेलर सहित अन्य शासकीय अधिकारी व नगरपालिका के पार्षदगण आदि मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |