“हम होंगे कामयाब पखवाडा” में बाल कानूनों एवं बेटी बचाओ – बेटी पढाओ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा ग्राम पिन्दोनिया में “हम होंगे कामयाब पखवाडा” अंतर्गत बाल अधिकार, बाल कानूनों एवं बेटी बचाओ – बेटी पढाओ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के संबंध में जानकारी देते हुए लाडली लक्ष्मी योजना, बाल अधिकार एवं महिलाओ एवं बच्चो के साथ होने वाले अपराधो से बचाओ के उपाय एवं आपातकालीन हेल्प लाइन 1098, 181, 100, 1910 नम्बरों के संबंध में बच्चो एवं ग्रामीण जनों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिला थाना शाजापुर प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणजनों को सायबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, क़ानूनी प्रक्रियाओ के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों को मोबाईल उपयोग के फायदे और नुकसान बताए गए। कार्यक्रम के अन्त में बच्चो द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” विषय पर सुन्दर नुकड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री हरिनारायण सौराष्ट्रीय , शासकीय स्कूल प्रधान अध्यापक श्री पूनम चन्द्र वर्मा, श्री गोपाल सिंह सोलंकी, श्री अरुण कुमार सोलंकी, श्री होकम सिंह परमार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय से श्री धर्मेन्द्र कुमार बिठोरे, श्री सोनार सिंह, गायत्री पब्लिक स्कूल संचालक श्री दिनेश केलकर, सहायक प्राचार्य लक्ष्मी शर्मा, शबनम खान, खुशुबू परिहार, नेहा केसरिया, मीना सौराष्ट्रीय, मनोज केलकर महिला थाना से श्रीमती मंजुला चौहान, महिला एवं बाल विकास से श्री देवेन्द्र गोठी ग्रामीण जन एवं बच्चे उपस्थित थे।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#GBV #HHK #HumHongeKamyab
#WomenEmpowerment2024
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |