लाखों रुपयों का मैं क्या करूंगा? दूल्हे ने लौटा दिए शगुन के पैसे, हर तरफ हो रही तारीफ

मैहर : अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि शादियों में कितना दहेज दिया जाता है। यहां तक कि कई बार देहज ना देने पर दरवाजे से बारात लौट जाती है। लेकिन मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक दूल्हे ने बड़ी मिसाल पेश की है। यहां पर शादी के दौरान दूल्हे ने शगुन के डेढ़ लाख रुपए लौटाकर केवल 600 रुपये का शगुन लिया है। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दूल्हे ने शगुन में मिले डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए हैं। युवक की शादी 10 दिसंबर को होनी है, लेकिन इससे पहले, तिलक समारोह हुआ था।

दरअसल, नगरपरिषद वार्ड क्रमांक 02 झगरहा निवासी राकेश पटेल की शादी बड़वार निवासी आंचल के साथ 10 दिसंबर को होनी है। शादी से पहले आंचल के परिवार के लोग 5 दिसंबर को रामनगर वार्ड क्रमांक 02 झगरहा में लग्न लेकर पहुंचे थे।

लग्न समारोह के दौरान जैसे ही दूल्हे का तिलक करके उसे शगुन के रूप में डेढ़ लाख रुपय के नोटों की गड्डियां दी गई तो उसने सभी का सम्मान किया। लेकिन तभी आपत्ति जताते हुए पैसे वापस लौटा दिए और केवल शगुन का 600 रुपए लिया है। राकेश ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को कहा कि आप बुरा ना मानें, दहेज प्रथा गलत है इसलिए समाज को संदेश देने में उनकी मदद करें।

इस कार्यक्रम में कुर्मी क्षत्रिय समाज मैहर के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि इस शादी से समाज को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है। इसलिए सभी दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में काम करें। रामसुशील पटेल ने कहा कि उन्होंने लग्न में हिस्सा लिया और राकेश पटेल ने 600 रुपये लिए है। दुल्हन पक्ष की तरफ से डेढ़ लाख रुपए दिए थे, लेकिन दूल्हे ने लौटा दिए‌ हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |