ट्रैफिक नियम तोड़ना कॉलेज स्टूडेंट्स को पड़ेगा भारी, पुलिस ने सिखाएगी ऐसा सबक.. याद आ जाएगी नानी!

 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बीते गुरुवार को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बता दें कि, लेफ्ट टर्न बाधित करने और रॉन्ग साइड आने वाले कॉलेज स्टूडेंट्स को पुलिस ने रोका और ट्रैफिक संभालने की सजा दी गई। इस दौरान 226 लोगों से 1 लाख 34 हजार रुपए चालान की वसूली हुई।

ये कार्रवाई शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर हुई। ट्रैफिक डीसीपी हिंदू सिंह मुवैल ने बताया कि चौराहों पर नियमों का पालन न करने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है।  गुरुवार को इंद्रप्रस्थ चौराहे (घंटाघर) पर सख्ती से कार्रवाई कई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स होने के नाते उनका चालान नहीं बनाते हुए उन्हें 1 घंटा चौराहे पर ट्रैफिक संभालने की सजा दी गई। इस दौरान उन्हें ये निर्देश भी दिए कि वे लोगों को नियम न तोड़ने दें। रॉन्ग साइड से आए करीब 1 दर्जन युवाओं ने चौराहे पर ट्रैफिक संभाला और नियम नहीं तोड़ने की शपथ ली।
इधर, पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी हाथ मिलाकर प्रोत्साहित करते नजर आए। शहर में रॉन्ग साइड चलने वालों को सुधारने के लिए शुक्रवार से पुलिस शहर के हर प्रमुख वन-वे रूट पर तैनात रहेगी। 42 वन-वे रूट पर सख्ती होगी। रॉन्ग साइड आने वाले का मौके पर ही चालान बनाया जाएगा।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |