विधायक के साथ डॉक्टर ने किया गंदा बर्ताव.. इलाज कराने गए तो सुना दीं गंदी गालियां, सामने आया वीडियो मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Dec 7, 2024 471 रतलाम। एमपी के रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गाली गलौज की है। विधायक ईलाज करवाने पहुंचे थे लेकिन मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने गोलियों की जगह उन्हें गालियां दे दी। दरअसल विधायक अपने समर्थको के साथ ईलाज करने पहुंचे थे। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें इसी दौरान बात बिगड़ गई। मामला गड़बड़ा गया और मौके पर मौजूद डॉक्टर, विधायक और उनके समर्थकों के साथ बहस करने लगे। जब सैलाना विधायक ने डॉक्टर से उनका नाम पूछा तो डॉक्टर भड़क गए और विधायक को गंदी-गंदी गालियां तक दे डाली। विधायक समर्थक ने यह वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 471 Share