कलेक्‍टर ने खिलचीपुर में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्‍व महाअभियान की समीक्षा की ,11 पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र, 3 को दो वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस, 6 पटवारियों के कार्य की सराहना

राजगढ
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरूवार को जिले की तहसील खिलचीपुर में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्‍व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्‍होंने महाअभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की प्रगति जानी। महाअभियान के तहत कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्‍टर द्वारा तहसील के 11 पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। तीन पटवारियों की दो वेतन वृद्धि रोकने हेतु नोटिस जारी करने को कहा गया। छ: पटवारियों का कार्य अच्‍छा पाए जाने पर कलेक्‍टर द्वारा उनकी सराहना की गई। जिन पटवारियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, कलेक्‍टर ने उनको सात दिवस का समय देते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एक सप्‍ताह बाद फिर से समीक्षा की जाएगी कार्य में सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जाएगी।
अपर कलेक्‍टर ने 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
5 पटवारियों को एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस
गुरूवार को ही अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह ने तहसील जीरापुर पहुंचकर राजस्‍व महाअभियान की समीक्षा की। नक्‍शा तरमीम एवं ई-केवायसी कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्‍होंने क्षेत्र के 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही 5 पटवारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी करने के लिए भी कहा। इस दौरान एसडीएम श्री सुशील कुमार भी मौजूद रहे।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत में आज होगा चांद का दीदार, कल मनेगी ईद-उल-फितर     |     मध्‍य प्रदेश में घटा तापमान, दो दिन बाद बारिश के आसार     |     सोने ने तोड़े पिछले रिकार्ड, इंदौर में 91000 रुपये बिका     |     मध्‍य प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए जिलों को चार कैटेगरी में बांटा, लिस्‍ट में देखें आपका शहर     |     चैत्र नवरात्र में आठ दिन में पांच सर्वार्थसिद्धि व चार बार रवियोग     |     मध्य प्रदेश में 3.46 प्रतिशत बढ़ेंगे बिजली के रेट, अप्रैल से लागू होंगी नई दरें     |     मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से 60,000 स्थानों पर महंगी होगी संपत्ति     |     सागर के तिलकगंज इलाके में लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग     |     इटारसी में देर रात तीन घरों में भड़की आग, दिव्यांग बुजु्र्ग की जिंदा जलकर मौत     |     ग्वालियर: RTI एक्टिविस्ट की पुलिस से झड़प, खूब चले लात-घूंसे… गिरफ्तार करने पहुंची थी     |