शाजापुर
——
मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म.प्र. के आदेशानुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज होमगार्ड लाईन शाजापुर में प्रातः 9.00 बजे होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सादगी पूर्ण किया गया।
सर्वप्रथम प्लाटून कमाण्डर एवं होमगार्ड एसडीईआरएफ श्री कमलेश सिंह हाड़ा के 02 प्लाटूनों के द्वारा युनिट फ्लेग को सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कम्पनी कमाण्डर श्री मनोहर लाल शर्मा को आमंत्रित किया गया था। परेड द्वारा सलामी पश्चात् डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, गृह सचिव भारत सरकार एवं डायरेक्टर जनरल होमगार्ड म.प्र श्री अरविन्द कुमार के द्वारा जारी संदेशों का वाचन किया।
इस अवसर पर इस जिला इकाई के सैनिक 52 राजकुमार मेहता की पुत्री रिषिका मेहता को 10000 रूपये, सैनिक 26 चन्दर सिंह की पुत्री नेहा को 10000 रूपये एवं सैनिक 108 जगदीश रामटेके की पुत्री पुनम रामटेके को 25000 रूपये का चैक केन्द्रीय कल्याण निधि जबलपुर से उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के फलस्वरूप उनके उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा मंच से प्रदान किये गये।
तत्पश्चात होमगार्ड के द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य आपदा प्रबंधन ड्यूटी में किये जा रहे बचाव कार्यो पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी श्री अवध नारायण सक्सेना एसआई(एम), हवलदार अनुदेशक श्री ब्रजभान सिंह सेंगर, श्री कृष्णराव हाण्डे आरक्षक, श्री भंवरलाल नाहटा पीसीव्ही, श्री कैलाश गिरी कुक, प्लाटून कमाण्डर श्री कमलेश सिंह हाड़ा, सैनिक श्री नासीर अली, श्री रोहित चक्रधर, श्री रजत वर्मा एवं बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्री कमलेश सिंह हाड़ा द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम के साथ ही जिला चिकित्सालय शाजापुर से आई टीम के द्वारा एड्स के विषय पर कार्यशाला आयोजित कर एचआईवी अधिनियम 2017 एवं एड्स के निवारण एवं उपायों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर होमगार्ड अधिकारी, कर्मचारी एवं जवानों सहित कुल 75 उपस्थित थे।
Home Department of Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर