हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत शाजापुर एसपी यशपालसिंह राजपुत ने स्कूल के छात्र छात्राओ को किया जागरूक

शाजापुर।।
*हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपुत द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओ को जागरूक किया गया,
पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपालसिंह राजपुत द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओ को यातायात नियमो का पालन, सायबर ठगी, मादक पदार्थ/नशामुक्ति, महिला संबंधी अपराध, बाल विवाह एवं आत्मरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें छात्र छात्राओ को बिना ड्राईविंग लायसेंस व बिना हेलमेट के वाहन न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। स्कूल की छात्राओ को यदि कोई लड़का गलत नजर से देखने या परेशान करने पर तत्काल घरवालो को या पुलिस को बेझिझक इसकी सूचना देने की समझ दी गई। इसी क्रम में मादक पदार्थ एवं नशे का सेवन करने के दुष्परिणामो के संबंध में बताया गया की नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नुकसान पहुचाता है, बल्कि संबंधित व्यक्ति के परिवार को भी बर्बादी की राह पर ले जाता है। सोशल मीडिया पर घटित हो रहे अपराधो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की अपनी स्वयं की निजी जनकारी या गलत फोटो विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचे तथा यदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लालच देकर ओटीपी, पासवर्ड, एवं पैसे मांगे जाते है या किसी कारण से ब्लेकमेल किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दि जाए। बाल विवाह के संबंध में जानकारी देते बताया की बाल विवाह करना एक कानूनी अपराध है, विवाह के लिए लडकी की उम्र 18 एवं लडके की उम्र 21 वर्ष होना जरूरी है। यदि आपके द्वारा कही पर बाल विवाह जैसा अपराध होना देखा जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने में दी जाए।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओ सहित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी कोतवाली, महिला थाना प्रभारी, थाना प्रभारी यातायात, सायबर प्रभारी एवं अन्य पुलिस स्टाॅफ उपस्थित रहे तथा जिला शाजापुर के समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूलो मे जाकर छात्र छात्राओ को जागरूक किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |