निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —– विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी को खराब सड़को की मरम्मत कराने तथा मार्गों पर लागत एवं गारंटी के साईनबोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, एमपीआरडीसी, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जलसंसाधन, जिला शहरी विकास अभिकरण के विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कतों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, जिला योजना अधिकारी डॉ. राजश्री सांकले, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एमएस डेहरिया, पीआईयू श्री भिक्या सिंह परमार, जलसंसाधन श्री अनमोल टोप्पो, आरईएस श्री मुरलीधर अहिरवार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री आरएम सूर्यवंशी सहित निर्माण विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर