दोस्तों में हुआ विवाद, लाइसेंसी बंदूक से महिला को मारी गोली

छतरपुर: छतरपुर शहर के रेलवे स्टेशन और फोर लाइन सड़क के पास गोली चलाने का मामला सामने आया है। जहां रिपुल दुबे ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से हमला किया और बीच बचाव के दौरान गोली रिपुल की मां गंगा दुबे और शिवहरी दुबे को लगी, दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया और भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों शिवहरी दुबे और रिपुल दुबे के बीच झगड़ा हुआ था जिसको लेकर आज यह विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह खजुराहो निवासी शिवहरि दुबे फोर लाइन सड़क के पास रहने वाले रिपुल दुबे के घर पर मारपीट करने के लिए पहुंके तो उसी दौरान विवाद बढ़ गया और रिपुल दुबे ने घर में रखी लाइसेंस बंदूक से शिवहरी दुबे पर फायर कर दिए। इसी दौरान लाइसेंस बंदूक की गोली रिपुल दुबे की मां गंगा दुबे (पति ओमप्रकाश दुबे) को लगी, तो वही बंदूक के छर्रे शिवहरि दुबे के पेट और हाथ में लगे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर पुलिस मामले की जांच और कार्यवाही कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |