बुराहनपुर।। पंचायत के कार्यो की समीक्षा करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक आयोजित रही। खकनार जनपद पंचायत सभाकक्ष एवं बुरहानपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में विभागीय कार्यो का जायजा लिया गया।
वसूली बढ़ाये
दोनों जनपदों को निर्देशित किया गया कि, शेष रहे हितग्राहियों एवं 70 प्लस से अधिक आयुवर्ग के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाये जाये। कोई भी पात्र हितग्राही शेष ना रहें। उन्होंने जलकर वसूली को बढ़ाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में समूह सक्रिय होकर वसूली कार्य नहीं कर रहे है, वहां आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख, जनपद सीईओ बुरहानपुर श्री दुगेश भूमरकर व खकनार सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, उपयंत्री, सेक्टर अधिकारी, सचिव, जीआरएस सहित संबंधित उपस्थित रहे।
आवास कार्यो में तेजी लाये
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि, आवास योजनान्तर्गत लंबित कार्यो को शीघ्रता से प्रारंभ करवाकर पूर्ण करवाये जाये। समग्र ई-केवायसी व पेंशन ई-केवायसी पर फोकस करें। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
Dr Mohan Yadav
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Zila Panchayat Burhanpur
#बुरहानपुर
#Burhanpur
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :