रायसेन में दो दुकानों के ऊपर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के महामाया चौक मोड़ गंजबाजार के पास बीती रात धान की ओवरलोड उपज के बोरों से भरा ट्रक अचानक पलट गया, ट्रक घिसटते हुए अग्रवाल वस्त्रालय और नाज बूट हाउस में जा घुसा। यह धान से भरा ट्रक बैरसिया से पिपरिया जा रहा था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अग्रवाल साड़ी सेंटर एवं वस्त्रालय और नाज बूट हाउस की दोनों दुकानों के व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

रात में ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर दोनों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक क्लीनर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों को भोपाल रेफर किया गया है। दोनों दुकानों के साथ एक चाय की दुकान की स्टॉल भी चपेट आई है। ओवरलोड ट्रक बैरसिया से धान लेकर पिपरिया जा रहा था। यह घटना बीती देर रात 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |