कलेक्टर ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

उज्जैन, 03 दिसंबर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रति मंगलवार की भाँति 03 दिसंबर मंगलवार को भी कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष घटिया तहसील के ग्राम पिपलई निवासी पर्वतलाल ने आवेदन पत्र देकर अनुरोध किया कि आने जाने के शासकीय भूमि पर आम रास्ता होने के बाद भी गांव के कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर कांटे वाले तार लगा दिए और रास्ता बंद कर दिया है। कलेक्टर ने इस पर तहसीलदार घटिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उज्जैन निवासी जुबेदा बी ने आवेदन पत्र देकर पारिवारिक कलह एवं प्रताड़ित होने की समस्या का निराकरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष माधोपुरा मक्सी रोड़ निवासी श्रीमती हेमलता बोरासी ने आवेदन पत्र देकर अनुरोध किया कि उनकी कृषि भूमि के पास खदान में ब्लास्टिंग करने के कारण फसल को नुकसान होने की शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में माकड़ोन तहसील के ग्राम परसोली निवासी जानी बाई ने आवेदन पत्र देकर अनुरोध किया कि उनकी कृषि भूमि में पाईप लाईन काटने और गाली गलौच कर धमकी देने की शिकायत पर कलेक्टर ने माकड़ोन तहसीलदार को दुरभाष पर निर्देश दिए कि मौके पर जाँच कर समस्या का निराकरण किया जाए। इसी तहसील के ग्राम भोल्डिया निवासी भारत सिंह ने आवेदन पत्र देकर अनुरोध किया कि उनकी निजी भूमि में मकान बनाने व गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह महिदपुर तहसील के ग्राम रसुलपुरा निवासी रामसिंह ने आवेदन पत्र देकर अनुरोध किया कि उनके स्वामित्व की भूमि है और राजस्व अभिलेखों में दर्ज है तथा निजी भूमि होने के बाद गांव के लोग उनसे अनावश्यक विवाद कर झगड़ा करने की शिकायत पर तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कलेक्टर के अलावा एडीएम श्री अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर श्री एम.एस. कवचे, एसडीएम शहर श्री एल.एन गर्ग आदि ने जनसुनवाई की।

#jansamparkujjain #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #collectorujjain #commissionerujjain #JDjansampark

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |