जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए मदद. कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदनशील होकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और किया निराकरण.

इन्दोर

कलेक्टर कार्यालय में आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदनशील होकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया। जरूरतमंदों को इलाज, शिक्षा और रोजगार के ‍लिए मदद दी गई। निराकरण से शेष रहे आवेदनों को निराकृत करने के लिए समय-सीमा तय की गई। जनसुनवाई में आये आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किये जाएंगे। निराकरण की प्रति सप्ताह कलेक्टर द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन के निराकरण का फालोअप ‍किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर आवेदन में निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित हो। सकारात्मक निराकरण हो। आवेदनों के निराकरण की समीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रत्येक आवेदन को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज जनसुनवाई में संगीता जैन पति अशोक जैन को 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। इस महिला का विगत 5 वर्षों से इलाज चल रहा है। इन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की लगभग प्रतिदिन आवश्यकता रहती है। इलाज में खर्च लग रहा है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। दो छोटी बेटियाँ है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने रेडक्रास के माध्यम से तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसी प्रकार जनसुनवाई में आये शिशुपाल सिंह को 10 हजार रुपये इलाज के लिए दिये गए। उन्होंने बताया कि मेरा ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने मुझे तीन माह आराम करने को कहा है। परिवार में कुल चार सदस्य है उनके देखभाल एवं भरण-पोषण लिए मदद की जरूरत है। इसी तरह गुलाबसिंह को 10 हजार रुपये, साहिन मेव को 35 हजार रुपये, कमला बाई यादव को 10 हजार रुपये, सितारा बी को 10 हजार रुपये, नेहा को 8 हजार रुपये, विक्रांत सिलावट को 10 हजार रुपये, किरण रहिजा को 15 हजार रुपये, दयाराम जाधव को दो हजार रुपये, कोमल मेहरा को 6 हजार रुपये, शिशुपाल सिंह को 10 हजार रुपये, ललिता बाई को 15 हजार रुपये, निलेश मेहरा को 5 हजार रुपये, पवन चौहान को 5 हजार रुपये, शम्भू जैन को 10 हजार रुपये, खुशबू वर्मा को 10 हजार रुपये, प्रियंका को 10 हजार रुपये, मीरा जैन को इलाज के लिए 10 हजार रुपये, फेमिदा बी को 10 हजार रुपये और अनिता मोरे को 10 हजार रुपये तात्कालिक मदद के लिए स्वीकृत किए गए।
जनसुनवाई में आज भी अधिकांश आवेदन प्लाट, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि के प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टरों और अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर निराकरण किया।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#jansunwai

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |