विभागीय निर्माण कार्यो से 8 करोड रॉयल्टी वसूली का लक्ष्य कलेक्टर की अध्यक्षता में रॉयल्टी के संबंध में बैठक आयोजित

शाजापुर

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में खनिज विभाग के तत्वाधान में विभिन्न निर्माण विभागों की निर्माण कार्यो से प्राप्त रॉयल्टी के संबंध में बैठक आयोजित की गई तथा संचालित निर्माण कार्यो के आधार पर 8 करोड रॉयल्टी की वसूली का लक्ष्य प्रारंभिक तौर पर निर्धारित किया गया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, माईनिंग अधिकारी श्री अभिषेक पटले, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री लालजी राम मीणा सहित फॉरेस्ट, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, पीआईयू, एमपीआरडीसी, पीएचई, नगरपालिका, हाउसिंग बोर्ड, कृषि उपज मंडी, जनपद, आरईएस आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निर्माण विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रॉयल्टी जमा कराये बगैर किसी भी निर्माण एजेंसी का भुगतान नही किया जायें, साथ ही हर माह रॉयल्टी खनिज विभाग को जमा कराई जाये। शासन निर्देशो के क्रम में निर्माण कार्य की लागत पर रेत, गिट्टी, मिट्टी आदि खनिज के उपयोग पर 3 से 4 प्रतिशत रॉयल्टी जमा करने का प्रावधान है। इसके साथ ही जब भी रॉयल्टी काटी जाये, उसमें 10 प्रतिशत राशि डिस्ट्रीक्ट मिनरल फंड डीएमएफ तथा 2 प्रतिशत टीडीएस भी जोडा जाये।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रॉयल्टी जमा करने के उपरांत संबंधित निर्माण एजेंसी को रॉयल्टी जमा करने का प्रमाण पत्र एक से तीन दिवस में प्रदाय किया जाये। इसके साथ ही उन्होने निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचालित निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायें।

इस अवसर पर प्रत्येक निर्माण विभाग में संचालित कार्यो के अनुसार रॉयल्टी प्राप्त होने की स्थिति में 8 करोड रूपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा विभागो को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक भुगतान पर रॉयल्टी काटी जाये और खनिज विभाग को समय पर जमा कराई जाये। ठेकेदार अथवा निर्माण एजेंसियां द्वारा रॉयल्टी की रसीदे जमा नही कराने की स्थिति में बाजार दर से रॉयल्टी की राशि काटने की कार्यवाही की जाये।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#श्योपुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |