कलेक्टर ने ली अधिकारियों की विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक,दिए निर्देश दिये

शाजापुर

राजस्व अधिकारी 15 दिसम्बर तक चल रहे राजस्व महाअभियान 3.0 में रास्ते के विवादों को प्राथमिकता के साथ हल करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का अमल सुनिश्चित कराएं। साथ ही राजस्व महाअभियान के दौरान नक्शा तरमीम, बटवारा, नामांतरण, आरओआर लिंकिंग सहित अन्य कार्यों के लक्ष्यों को पूरा करें। जिन ग्रामीण क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया हैं वहां की भूमि को रखरखाव के लिए ग्राम पंचायतों को दें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए चयनित शिकायतों के समाधान की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करें कि जिन शिकायतों के प्रकरणों में भुगतान हो चुका है ऐसी शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराएं। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समयसीमा से बाहर होने वाले आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों पर फाईन लगाने के निर्देश दिये।

समयसीमा पत्रों की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिये कि वे अधिनस्थ शासकीय सेवकों, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करें।

विगत दिनों जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए लगाए गए अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा कलेक्टर ने की। अधिकारियों द्वारा बताई गई कमियों को दूर करने के निर्देश कलेक्टर ने सिविल सर्जन को दिये। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय शाजापुर एवं सिविल अस्पताल शुजालपुर द्वारा मरीजों के उपचार एवं रेफर प्रकरणों की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बायोमेट्रिक से नहीं बन रहा है, ऐसे बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड फेस रीडिंग से बनवाएं। जिन ग्रामों में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सबसे न्यूनतम रहेगा, वहां आशा एवं जीआरएस को नोटिस दिया जायेगा।

इस अवसर पर असफल भुगतान के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय लेखाधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयसीमा में पेंशन प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्र के ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर प्रतिबंधों से अवगत कराएं और निर्देशों को नहीं मानने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्रदान कर दी गई है उनके द्वारा 45 दिनों के भीतर यदि उपयोगिता के साथ द्वितीय किश्त की मांग नहीं की गई है तो ऐसे हितग्राहियों का वेरीफिकेशन करें। इस अवसर पर संबल सत्यापन, खेत तालाब, निजी खेतों में फालोद्यान, तालाब निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निजी खेतों में उद्यान लगाने के लिए उद्यानिकी विभाग की अनुशंसा पर ही प्रकरण स्वीकृत करें। खेत तालाब बनाने वाले हितग्राहियों का वेरीफिकेशन कराएं। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कर, जल कर एवं स्वच्छता कर की वसूली की भी समीक्षा की। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के वसूली के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
———-
मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए तैयारी करने के निर्देश
———-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शाजापुर जिला मुख्यालय पर 08 दिसम्बर को संभावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि विभिन्न कार्यों को भूमि पूजन एवं लोकार्पण की सूची तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। लोक निर्माण विभाग हेलीपेड निर्माण एवं पर्याप्त सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग का कार्य कराए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी एवं गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह व डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#TL
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |