बड़वाह के केंद्रीय विद्यालय कैंपस में निकला 12 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह जयंती माता रोड़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में बीती रात एक करीब 12 फीट लंबा अजगर निकलने से गार्डों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ वार्डन टोनी शर्मा ने पहुंचकर रेस्क्यू किया है। टोनी शर्मा ने सोमवार सुबह 11:30 बजे बताया कि रविवार रात 11 बजे सेंटर स्कूल के गार्डों ने सूचना दी कि स्कूल के कैंपस मे एक अजगर  दिखाई दिया है।

जिनकी सूचना पर डिप्टी रेंजर नरेंद्र सिंह मंडलोई को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे व तलाश करने पर अजगर स्कूल की नर्सरी क्लास रुम के सामने दिखाई दिया। जहां से रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में करीब 10 से 12 फिट लंबे मादा अजगर का रेस्क्यू किया गया। करीब 35 से 40 किलो वजनी मादा अजगर शिकार की तलाश में स्कूल कैंपस में आ गई थी। टोनी ने बताया कि मादा अजगर को सोमवार सुबह उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |