इंदौर में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर सोनू सूद ने जताई चिंता, फतेह की सफलता के लिए महाकाल से लिया आशीर्वाद

इंदौर : प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोमवार को इंदौर पहुंचे। यहां से वे उज्जैन के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की कामयाबी को लेकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। उज्जैन रवाना होने के पूर्व अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी आगामी फिल्म फतेह से जुड़ी बातें साझा की। उन्होंने की कहा कि फ़तेह फिल्म 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होगी और फिल्म हिट हो इसके लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करने आया हूं। सोनू सूद ने कहा कि फिल्म फ़तेह आम जनता की समस्या पर आधारित है।

वही युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनू सूद ने कहा कि ये एक बड़ी समस्या है। सोनू सूद ने इस मामले में चिंता जताते हुए कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और इस मामले में भी इंदौर एक अच्छा संदेश दे सकता है। वही बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के सवाल पर भी सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वही बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के लिए सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा। इंदौर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद से मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंक एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |