4 दिसंबर को होगा शाजापुर में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर मक्सी में बैठक, मामला बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का

शहज़ाद खान मक्सी। सर्व हिन्दू समाज मक्सी के द्वारा रविवार को निजी गार्डन में सुबह 10 बजे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शाजापुर में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन हेतु बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में देश का सर्वे हिन्दू समाज के द्वारा धरना प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा। इस गंभीर स्थिति में सर्व हिन्दू समाज बांग्लादेश के हिंदू भाई बहनों के सहयोगत समर्थन में आए इसी के नियमित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शाजापुर पहुंचने नगर में अलग-अलग बस्तियां को दायित्व सोपने पर विचार विमर्श किया गया दिनांक 4 दिसंबर 2024 बुधवार को दोपहर 1:00 बजे छत्रपति शिवाजी स्टेडियम शाजापुर में धरना प्रदर्शन होना है। उसी की नियमित मक्सी में बैठक का आयोजन आशीर्वाद गार्डन में किया गया था। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ रवि पांडे ने की अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील संघ चालक अखिलेश मंडलोई हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हंसराज जैन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख लोकेंद्र सोनी थे। अतिथि परिचय नगर कार्यवाह विजय मंडलोई द्वारा करवाया गया कार्यक्रम में डॉक्टर रवि पांडे ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के बारे में अवगत कराया तो श्री मंडलोई ने एक जूठ होकर रहने की बात कही वहीं वैजयंती बहन दीक्षित ने भी अधिक से अधिक संख्या में शाजापुर चलने का मातृ शक्ति से आवाहन किया हे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |