दोस्ती में मिला धोखा! चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप,एक आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी ने तीन युवकों पर धोखे से ले जाकर कार में दुष्कर्म कर सुनसान रोड़ पर छोड़ने का आरोप लगाया है। अपहरण और गैंग रैप के इस मामले में चिमनगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिस रिकॉर्ड अनुसार आगर रोड़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी से अहमद नगर कॉलोनी निवासी साहिल, समीर और शकील के खिलाफ रेप का आरोप है।

किशोरी ने बताया कि समीर और साहिल से उसकी दोस्ती थी। दोनों उसे तीन दिन पहले बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने कार से मंगलनाथ रोड़ ले गए और कार में रैप कर दिया। उनके साथ शाहिद भी था। आरोपियों ने पीड़िता को शनिवार को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ गए। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने मामले में साहिल को पकड़ लिया, लेकिन समीर और शाहिद अब तक गिरफ्त में नहीं आ सके। दरअसल किशोरी 28 नवंबर को लापता हो गई थी। काफी तलाशने पर भी किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने 29 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चिमनगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था।

पुलिस उसे खोज रही थी इसी बीच 30 नवंबर को किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लौटने के बाद किशोरी ने दोस्तों पर धोखे से ले जाकर कार में रैप करने का आरोप लगाया। मामले में साहिल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रहे है। पीड़िता काफी सहमी हुई है। इसलिए अभी पूरी बात सामने नहीं आई है। सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |