दमोह पुलिस ने 60 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

दमोह। मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दमोह के दिशा निर्देश पर दमोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दमोह नगर की जटाशंकर कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों से 60 किलो 50 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है ,साथ में एक और 6 लाख रुपए जब्त किए हैं जिसका खुलासा दमोह एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दमोह में अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों में छोटू ऊर्फ स्वपनिल जैन, दिप्पु उर्फ संदीप जैन, छुट्टन ऊर्फ छत्रपाल पटैल और गुडडा लोधी  को गिरफ्तार किया है। सीएसपी अभिषेक तिवारी और टीआई आंनद राज की पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी सफलता पाई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |