ब्यावरा टू देवास हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हितधारकों के साथ विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

मक्सी।। ब्यावरा टू देवास हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हितधारकों के साथ विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टोलप्लाजा प्रोजेक्ट मैनेजर अजिताभ झा ने बताया कि विश्व एचआईवी/एड्स दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित थीम है “सही रास्ता अपनाएं मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार।” इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करना है। एचआईवी/एड्स एक जानलेवा बीमारी है। इससे लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है। एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने और एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। ब्यावरा टू देवास हाईवे प्राइवेट लिमिटेड इस कार्यक्रम के जरिए लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम कर रहा है ताकि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को समाज से सही सहयोग और देखभाल मिल सके। सभी वाहन चालकों को जागरूक किया गया और समझाया गया एड्स संक्रमित बीमार से कैसे बचा जाये। जिसमें रोजवास टोल प्लाजा के सभी अधिकारी और सभी कर्मचारी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें सम्मलित हाइवे इंचार्ज रवि दवाने, EHSS के अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, सीनियर RPO ओमप्रकाश माली, पैरामेडिकल डॉ. ओम जाट, सहायक राजेश, कांतिलाल, सीताराम जाट, और आरिफ सम्मलित रहे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |