मुख्यमंत्री के नाम पर कब खत्म होगा सस्पेंस? ‘नाराज-बीमार’ शिंदे पर सबकी नजर, आज सतारा से आएंगे मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के करीब एक हफ्ते बाद भी महायुति में सत्ता की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे नई सरकार के गठन को लेकर पेच भी फंसता जा रहा है. महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा यह फिलहाल तय नहीं है लेकिन बीजेपी का ही होगा ये लगभग तय माना जा रहा है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय अपने पैतृक गांव सतारा में हैं.

आज शाम तक उनके मुंबई आने की संभावना है. अगर आज शाम तक शिंदे मुंबई नहीं आते हैं तो इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर फिर से देखा जाएगा. शिंदे मंत्री पद में वित्त और गृह मंत्रालय मांग रहे हैं. पिछली सरकार में गृह और वित्त दोनों मंत्रालय उपमुख्यमंत्री के पास था. बीजेपी की ओर से इस प्रस्ताव पर फिलहाल इनकार है. बीजेपी ने उन्हें (शिंदे) डिप्टी सीएम के साथ पीडब्ल्यूडी की पेशकश की है.

एकनाथ शिंदे के अगले कदम पर सभी की निगाहें

महाराष्ट्र में भले ही सीएम फेस तय नहीं हुआ हो लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख और स्थान लगभग तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि पांच दिसंबर को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा. यह समारोह मुंबई के आजाद मैदान में हो सकता है. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के गठन और कार्यवाहक सीएम शिंदे के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हैं. महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले दो दिनों से बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं. वह अपने पैतृक गांव सतारा में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

एकनाथ शिंदे शुक्रवार को अचानक अपने गांव पहुंच गए थे. शिंदे के सतारा जाने की वजह से महाराष्ट्र में एनडीए की प्रस्तावित बैठक रद्द हो गई थी. वहीं, महायुति की यह बैठक आज देर रात मुंबई या कल यानी सोमवार को दिल्ली में हो सकती है, इसमें विभागों को लेकर चर्चा हो सकती है. कल यानी रविवार को अजित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा. सहयोगी दलों से डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. लेकिन किसे कमान मिलेगी, यह अजित ने नहीं बताया.

BJP के पास 132 सीटें तो CM उनका ही होगा- अजित

पुणे में अजित पवार ने कहा कि महायुति नेता की दिल्ली बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महायुति भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ सरकार बनाएगी और शेष दो दलों के उपमुख्यमंत्री होंगे. यह पहली बार नहीं है जब देरी हुई है. अगर आपको याद हो 1999 में सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था. उन्होंने आगे कहा कि रही बात मंत्रालय के बंटवारे का तो मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय बंटवारे का पूरा अधिकार राज्य के मुख्यमंत्री का होता है. कुछ भी खींचतान नहीं है.

अजित ने कहा कि एकनाथ शिंदे साहेब ने भी साफ कह दिया है कि अमित शाह और मोदी जी जो निर्णय लेंगे वो हमें मान्य है. हमने अपनी भूमिका पहले ही जाहिर कर दी है. जाहिर है उनके पास 132 सीट है तो मुख्यमंत्री उनका ही होगा. अजित ने कहा कि शिंदे साहब नाराज नहीं हैं. इतने दिन प्रचार में फंसे हुए थे. शनिवार और रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री को इतना काम नहीं होता है, इसलिए वो अपने पैतृक गांव गए हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |