शाजापुर “हम होंगे कामयाब पखवाडा” के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज वन स्टॉप सेंटर शाजापुर में “हम होंगे कामयाब पखवाडा” के आयोजन के तहत घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2006 एवं शोर्या दल सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नेहा जायसवाल ने कार्यक्रम के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात असिस्टेंट लीगल एड श्री शुभम उमर द्वारा घरेलू हिंसा कानून पर प्रकाश डाला गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारुक अहमद सिद्धिकी ने महिलाओं व बच्चों से संबंधित नियम व कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराज अली ने लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को महिला हेल्प लाइन व ही पुलिस योजनाओं की जानकारी प्रदाय की। इस दौरान शोर्या दल सदस्य की बालिकाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासक श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा किया गया एवं आभार महिला एवं बाल विकास प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा माना गया। पर्यवेक्षक श्रीमती दीपशिखा निगम द्वारा शाजापुर के वार्ड क्रमांक 4 में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह की ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई गई।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#GBV #HHK #HumHongeKamyab
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |