गोंदिया में भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल

गोंदिया। गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 30 लोग घायल हैं। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यात्रियों को लेकर जा रही बस के सामने अचानक से बाइक आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में वह पलट गई।

सीएम शिंदे ने आर्थिक सहायता का किया एलान

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। परिवहन प्रशासन को आदेश दिया है कि वह जल्द ही इस आदेश को लागू करें।

शिवशाही बस (क्रमांक MH 09/EM 1273) के सामने बाइक आ गई। बस ड्राइवर ने बाइक को बचाने के लिए अचानक कट मारा। बस की तेज रफ्तार तेज होने की वजह से पलट गई। इस दौरान 35 अधिक यात्री बस में सवार थे, जो दबने की वजह से गंभीर घायल हो गए। इनमें 9 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है। यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत ही एम्बुलेंट विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |