शिवपुरी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, कोलारस रेलवे स्टेशन के पास की घटना

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस रेलवे स्टेशन के पास एक कच्चे रास्ते पर बाइक पर सवार एक युवक का शव मिला है, आपको बता दें मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और परिजन शव को लेकर गांव चले गए हैं। युवक की मौत किन कारण के चलते हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को कोलारस रेलवे स्टेशन के पास एक कच्चे रास्ते पर युवक बाइक पर मिला था।

राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कोलारस पुलिस को दी ,पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को अपने साथ कोलारस अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतक की पहचान तेंदुआ थाना क्षेत्र में रहने वाले जसवीर के रूप में की पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |