घर में मिला महिला का शव सिर में चोट ,पति और उसके साथियों पर हत्या का आरोप

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला का शव उसके ही घर में मिला है। आपको बता दें कि महिला के सिर से खून निकल रहा था, परिजन ने पति और उसके साथियों पर हत्या करने का शक जताया है, घटना पानविहार चौकी के बिहारिया गांव की है,महिला पति से अलग रह रही थी गुरुवार की सुबह पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर सूचना मिलने पर बिहारिया गांव पहुंचे थे। महिला का नाम रामकन्य बाई है रामकन्य बाई की भतीजी ने बताया कि सुबह 9 बजे बुआ को देखने आई थी, आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का दिया अंदर देखा तो बुआ नीचे पड़ी हुई थी और उसके सिर से खून निकल रहा था।

 इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई काफी लंबे समय से महिला अपने पति से अलग रह रही थी और झाड़ू बनाकर बेचने का काम करती थी। कुछ दिन पहले महिला का पति मोहन वर्मा अपने साथी अर्जुन वर्मा और अन्य लोगों के साथ आया था उसने महिला के साथ मारपीट की थी गैस की टंकी और पैसे लेकर चला गया था। अक्सर वह आता था और पैसे मांगता था महिला का पति एक पैर से विकलांग है ,दोनों के दो बेटे जितेंद्र श्याम और दो बेटी सीमा और संतोष हैं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |