दिल्ली की कानून व्यवस्था पर AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से संसद में मांगा जवाब

दिल्ली में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दल TMC के सांसद भी मौजूद रहे. AAP सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आकर जबाव देने की मांग की.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज देश की राजधानी अपराधों की राजधानी बन गई है. इस पर सरकार को जबाव देना चाहिए. मैंने सदन में नोटिस देकर गृह मंत्री से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर जवाब देने की मांग की है.

90 के दशक के मुंबई जैसे हालात

प्रदर्शन के दौरान आप सांसदों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते गैंगवॉर को लेकर घेरा. सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज दिल्ली के अदंर वैसे हालत हैं, जैसे 90 के दशक में माफिया राज में मुंबई में होते थे.

कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी अपराधों की राजधानी बन गई है. इसलिए मैंने शुक्रवार को 267 का नोटिस दिया है कि सदन में आकर गृह मंत्री दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर जवाब दें. यहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहते हैं. गृह मंत्रालय की नाक के नीचे उनके घर के आसपास के 10 किलोमीटर के अंदर हत्या हो जाती है, बलात्कार की घटनाएं होती हैं. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

दिल्ली में सुरक्षित नहीं महिलाएं

संजय सिंह ने कहा कि बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल की थी. बेटियों को पढ़ाने का काम हमने किया जबकि बेटियों को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. लेकिन सरकार इस पर जवाब नहीं देना चाहती. दिल्ली की सुरक्षा का क्या होगा? देश की राजधानी अगर सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा?

उन्होंने कहा कि आज हमारे साथ प्रदर्शन में टीएमसी के सांसद भी शामिल हुए. हम लोग आगे इस आंदोलन को और बड़ा करेंगे. इसमें दूसरे राजनीतिक दलों को भी शामिल करेंगे और सदन के अंदर इस पर चर्चा की मांग करेंगे.

आम लोग, व्यापारी सभी असुरक्षित

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली के अंदर तकरीबन रोजाना कोई न कोई बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली के अंदर खासकर व्यापारी और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. व्यापारियों को आए दिन रंगदारी मांगने की कॉल आ रही हैं. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं. उनके व्यापारिक संस्थानों पर फायरिंग की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |