शाजापुर
=====
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा एक्सेस टू जस्टिस फेस 3 विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह रोकथाम के लिए एवं जनजागरूकता के उदेश्य से ग्राम बापचा, लोंदिया, दिल्लोद, भीलवाड़िया, टुकराना में केंडल मार्च का आयोजन किया गया।
ग्राम बापचा में महिला थाना शाजापुर थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवाई। तत्पश्चात केंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बाल विवाह रोकथाम के लिए समाज के समस्त नागरिको महिलाओं व शौर्यदल सदस्यों से अभियान में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही ग्राम लोंदिया, दिल्लोद, भीलवाड़िया, टुकराना में ग्राम सरपंच के सहयोग से केंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम बापचा सरपंच श्री तेजसिंह नायक, ग्राम दिल्लोद सरपंच श्री जयराम, ग्राम लोंदिया सरपंच श्री राजेश मालवीय, ग्राम टुकराना सरपंच श्री बलदेव सिंह सौराष्ट्रीय, ग्राम भीलवाड़िया सरपंच श्री भेरुलाल कोहली, एक्सेस टू जस्टिस फेस 3 विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के श्री शुभम जोशी, श्री राहुल दंडोतिया, श्री धर्मेन्द्र मालवीय, श्री राहुल सोनगरा, महिला बाल विकास से श्री आर.के. माल्या, श्री देवेन्द्र गोठी, पर्यवेक्षक श्रीमती अमिता माथुर, श्रीमती प्रीति गुप्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शौर्यदल सदस्य की महिलाए एवं बच्चे उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#StopChildMarriage
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर