शाजापुर कलेक्ट्रेट के खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2024 की प्रतियोगिताओं

शाजापुर।। म.प्र. एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार खेलो इण्डिया की तर्ज पर खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2024 द्वितीय संस्करण में जिले में खण्ड एवं जिला स्तरीय 19 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने खेल प्रतियोगिताएं स्कूली विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना को स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक व खेल विभाग के नोडल अधिकारी श्री राजपूत ने खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2024 की प्रतियोगिताओं में पूर्णतः पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2024 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर होने वाली चयन स्पर्धा एवं जिलास्तर पर होने वाली 19 खेलो की खेल प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 01 से 11 दिसम्बर 2024 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिलामुख्यालय पर बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली चयन स्पर्धा में खेलो का चयन ट्रायल किया जाएगा, जिसमें – एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, क्रिकेट एवं शतरंज में किया जाएगा। खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2024 की चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले खिलाडि़यों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन फार्म के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, मूल निवासी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, अध्ययनरत कक्षा की मार्कशीट संलग्न करना अनिवार्य है। बिना दस्तावेजो के पंजीयन फार्म स्वीकार नहीं किये जायेगा। भाग लेने वाले प्रतिभागियो की आयु 31 दिसंबर 2024 की स्थिति मे 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय साल्विया आदि उपस्थित थे।

#sports
#madhyapradesh
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |