रतलाम पुलिस ने कंटेनर में हरियाणा से महाराष्ट्र जा रही 510 पेटी अवैध शराब पकड़ी

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। कंटेनर सहित अवैध शराब का मूल्य सवा करोड़ के लगभग है। जानकारी के अनुसार एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी को बिलपांक थाना क्षेत्र से लगातार अवैध शराब के परिवहन की सूचनाएं मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर एएसपी राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी है जो रतलाम से बदनावर की तरफ जा रहा है।

पुलिस द्वारा सूचना पर महु ,नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर चेक करने पर कंटेनर में बड़ी मात्रा में (510 पेटी) अवैध शराब भरी होना पाई गई। जब्त शराब का मूल्य 68 लाख रुपए के लगभग है। उक्त शराब के परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालक सुनील कुमार पिता राजपाल जाट उम्र 28 साल निवासी सरल जिला भिवानी हरियाणा पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

 जिस पर पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जब्त कर थाना बिलपांक पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब कहा से कहा ले जाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब हरियाणा से लेकर अकोला महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है। अभी आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |