रतलाम में आदिवासी बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, विधायक कमलेश्वर ने कोचिंग सेंटर का किया शुभारंभ

रतलाम/सैलाना: सैलाना विधानसभा के आदिवासी छात्राओं को शासकीय और अर्द्ध शासकीय नौकरी की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास की शुरुआत की गई है। यहां पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल से शासकीय महाविद्यालय में अगामी प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी, यूपीएससी, नेट, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक, पटवारी, जेल विभाग, पुलिस, कृषि अधिकारी, पंचायत कर्मी, पीएएसयू सहित सभी सरकारी और अर्धसरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया। इसमें पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क उपरोक्त प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन देकर पढ़ाया जाएगा। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया की प्रतियोगी परिक्षाए में आदिवासी अंचल से कई छात्र/छात्राओं के अभिभावक बाहर महंगी पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। उनके लिए कोचिंग संस्थान एक वरदान साबित होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी कोचिंग संस्थान पर आए।

क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शासकीय महाविद्यालय सैलाना में निशुल्क कोचिंग क्लासेस के उद्घाटन अवसर पर कहा कि इन क्लासों के लिए मेरी और से फैकेल्टी, लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने भी विधायक महोदय के इस पवित्र यज्ञ में महाविद्यालय परिवार के सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में अग्रणी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि सफलता के लिए हमें अपने आप को पूर्ण समर्पित कर देना होगा क्योंकि हमें एक ही पद चाहिए होता है चाहे फिर कितने ही पद निकले हो। आपकी सफलता के लिए पीएससी स्टाफ से भी मोटिवेशन दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दिनेश कुमावत आसरा ने इस कोचिंग क्लास की मदद से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद सीईओ गोवर्धन मालवीय ने अपने सफर और यहां तक पहुंचने की बात कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

वहीं मॉडल स्कूल के छात्रावास अधीक्षक मनीष ने भी छात्रों को प्रेरणादाई उद्बोधन से अपना भविष्य निर्माण करने की सलाह दी। पूर्व छात्र चंदू मईड़ा ने भी विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अशोक रावत ने भी बच्चों को अपने जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति गणितज्ञ बजरंग सर की रही जिन्होंने विद्यार्थियों से समय प्रबंधन की बात की और कहा कि बिना प्रतियोगी परीक्षाओं के हम कोई स्थान प्राप्त नहीं कर सकते। बजरंग सर ने आज कोचिंग क्लास की प्रथम कक्षा भी ली। पूर्व छात्र सांवरिया निनामा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण, कार्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक डॉक्टर सौरभ ई लाल ने किया तथा आभार प्रो. अनुभा कानड़े ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |