दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में फिर से धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली के प्रशांत विहार में इलाके में धमाका हुआ है. स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. जानकारी पुलिस को दी गई. फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. धमाका किस कारण हुआ इसकी जानकारी की जा रही है. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल की जानकारी नहीं है. इससे पहले 20 अक्टूबर को भी प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ था. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें विस्फोट की सूचना गुरुवार सुबह 11:58 पर मिली. मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका प्रशांत विहार इलाके में स्थित बंसी स्वीट्स के सामने रेहड़ी के करीब खड़े एक स्कूटर में हुआ है. घटनास्थल पर सफेद रंग के पाउडर जैसी चीज मिली है. पुलिस टीम मौके पर मौजूद है. पता लगाया जा रहा है कि यह धमाका किस चीज से हुआ है. रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास 20 अक्टूबर को भी एक धमाका हुआ था. इस विस्फोट से स्कूल की दीवार, आसपास की दुकानों और एक कार को नुक्सान हुआ था.

पुलिस ने इलाके को किया सील

घटना के सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई. क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. धमाके से कुछ वाहनों के शीशें टूट गए. पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह न फैलाने की अपील की है. सड़क पर मिले सफेद पाउडर की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है.

CRPF स्कूल के निकट हुआ था धमाका

बीते 20 अक्टूबर को प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ था. वहां भी सफेद पाउडर जैसी चीज मिली थी. धमाका इतना जोरदार था कि स्कूल की मजबूत दीवार में छेद हो गया और आसपास की दुकाने और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. धमाके की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |