CM मोहन यादव ने की इंवेस्टर्स से वन-ऑन-वन मीटिंग, साझेदारी बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश में निवेश बढ़ाने के मिशन पर जुटे हैं. उन्होंने इंग्लैंड में निवेशकों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग्स की और उन्हें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की अपील की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खासतौर पर जिन-जिन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया, उनमें नवकरणीय ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, अधोसंरचना, स्वास्थ्य सेवा और आईटी जैसे क्षेत्र हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और रोजगार के लिए इन दिनों बड़े पैमाने पर निवेशक अपना अपना रुझान दिखा रहे हैं.

व्यापार अनुकूल नीतियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान निवेशकों को राज्य की व्यापार अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहनों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग और नवाचार के लिए उपयुक्त माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य की औद्योगिक क्षमता और इसके माध्यम से सतत विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी नीतियां साझा की, जिसकी निवेशकों ने सराहना की.

एमपी निवेशकों के अवसरों का केंद्र- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए न केवल अवसरों का केंद्र है, बल्कि एक ऐसा साझेदार है, जो उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा. उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुगमता से स्थापित करने और संचालन के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही अधोसंरचना, कुशल कार्यबल और अन्य संसाधनों पर विशेष जोर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |