बिलासपुर-कटनी रेल रूट पर बड़ा रेल हादसा, 6 ट्रेनें कैंसिल, 9 डायवर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी, जिसमें कोयला लदा हुआ था, पेंड्रा के भनवारटंक रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मालगाड़ी के इंजन सहित 23 डिब्बे पलट गए। इस घटना के परिणामस्वरूप ओएचई (ऑर्डिनरी हाई इलेक्ट्रिक) तार और सिग्नल के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रेलवे नेटवर्क पर भारी असर पड़ा है।

इस हादसे के बाद अप और डाउन दोनों रूट्स पर ट्रेन आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। रेलवे को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रेलवे बचाव दल और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जल्द ही ट्रेन सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन में कोयला ज्यादा होने की वजह से हादसा हुआ है। इस वजह से 6 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और 9 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |