MP आएं निवेश करें, फरवरी 2025 में होगा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट… लंदन में बोले CM मोहन यादव

लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2003 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी हैं और 13 निजी क्षेत्र के हैं. अगले साल 12 मेडिकल कॉलेज और तैयार हो रहे हैं. सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हो रहे हैं. फरवरी 2025 में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हो रही है. आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए। विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोले हैं.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास- सीएम

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. देश-प्रदेश में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं. अधोसंरचना का क्षेत्र हो या फिर अन्य मूलभूत सुविधाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर काम हो रहा है. हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य किया है. सड़कें बनाईं, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की. औद्योगिक क्षेत्र में लैंड बैंक के मामले में एमपी बेहतर काम कर रहा है. पर्यटन, आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, शिक्षा, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में विकास हो रहा है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का विजन और उनके काम काज करने का तरीका बिल्कुल अलग है. दुनिया भर में उनकी शख्सियत की अपनी पहचान है. उनका नेतृत्व हमारे लिए सौभाग्य की बात है. इसी मौके पर सीएम मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और विजन को भी याद किया.

देश का दिल है एमपी- लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर

इस दौरान लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत और मध्य प्रदेश का उदय होने से कोई नहीं रोक सकता. आज भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. मध्यप्रदेश की यात्रा सफल हो, यही कामना है.

कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के संस्थापक सदस्य एवं एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश अपने आप में छोटा भारत है. मध्यप्रदेश भारत का दिल है. यहां सभी जगह के लोग बसते हैं. मेरे दिल में एक कसक थी कि एमपी के लोगों का कोई संगठन लंदन में हो, इसलिए हमने फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया. उन्होंने कहा कि आप चाहे भोपाल जाएं, जबलपुर जाएं, कान्हा- किसली जाएं, उससे खूबसूरत कुछ और नहीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |