राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के छात्रावासों का निरंतर निरीक्षण करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये

—–
शाजापुर
—–
राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के छात्रावासों का निरंतर नियमित निरीक्षण करें। प्रवेशरत विद्यार्थियों से चर्चा कर दी जाने वाली सुविधाओं, भोजन, इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को 50 दिन से अधिक की शिकायतों के निराकरण पर लक्ष्य करने के निर्देश दिये। माह अक्टूबर में प्राप्त शिकायतों के राज्य स्तरीय समीक्षा में शाजापुर जिला शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। कलेक्टर ने निराकरण में जिले में अच्छा कार्य करने वाले ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्कूल शिक्षा, सहकारिता, नगरीय आवास, वित्त, लोकनिर्माण, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को ए ग्रेड प्राप्‍त होने पर प्रशंसा की। शेष विभागों को कलेक्टर ने रेंकिंग सुधारने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि वे 01 दिसम्बर तक तक 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का अनिवार्यत: निराकरण कराएं। बैठक में चयनित 40 शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान ग्राम चोटियाखेड़ा के कृषक की शिकायत के निराकरण में लापरवाही करने वाले पटवारी पर कार्रवाई करने तथा अनुविभागीय अधिकारी को एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे प्राप्त होने वाले उर्वरकों को डबल लॉक में न रखते हुए सोसायटियों को मांग अनुसार वितरण करें।

कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रामों में जलजीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न करों की वसूली पर ध्यान केन्द्रित करें।

आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि ओटीपी एवं बायोमैट्रिक से वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने पर फेस रीडिंग के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाएं।

जिला मुख्यालय एवं शुजालपुर के चिकित्सालय के रेफर प्रकरणों की कलेक्टर ने समीक्षा की। लंबित पेंशन प्रकरणों, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, खेत तालाब, निजी खेत में फलोद्यान, तालाब निर्माण, नंदन फलोद्यान, सार्वजनिक तालाब, परकोलेशन टेंक के निर्माण के लिए चयन एवं क्रियान्वयन की कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक के वसूली के लिए प्रस्तुत प्रकरणों एवं निराकृत प्रकरणों, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम मॉनिट एवं आयोग से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के रिपोर्ट कार्ड बनाने के निर्देश दिये। रिपोर्ट कार्ड में प्रतिमाह प्रगति दर्ज होगी।

इस अवसर पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों के आसपास तेज ध्वनि वाले उपकरणों एवं डीजे के उपायोग पर प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को देखते हुए ध्वनि नियंत्रित सीमा के भीतर रहे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभगीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले एवं गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#MadhyaPradesh
#TL
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |