खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही- एक ही पते पर संचालित 02 फर्मो से लिए कुल 13 नमूने,खाद्य सामग्री की गई जब्त ,अनियमितता पाए जाने पर तिरुपति बेकर्स मे निर्माण कार्य कराया गया बंद.

इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन मे श्री गौरव बैनल, अपर कलेक्टर इंदौर के मार्गदर्शन मे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा ग्राम बढ़िया कीमा नेमावर रोड इंदौर स्थित तिरुपति बेकर्स एन्ड कन्फक्शनर्स का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर फर्म के पार्टनर श्री नरेश गंगवानी उपस्थित पाए गए। उक्त फर्म के पते पर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फर्म तिरुपति बेकर्स एन्ड कन्फक्शनर्स से खाद्य पदार्थ जेली, वैफर्स एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, साथ ही 40 किलोग्राम जेली एवं 225000 नग वेफर्स जब्त किया गया जिनकी अनुमानित कीमत 40000 रूपये है । उक्त फर्म के पते पर प्रथम तल पर फर्म तिरुपति बेकर्स स्थित पाई गई जहाँ से मैदा, खारी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, इस प्रकार उक्त दोनों फर्मो से कुल 13 नमूने लिए गए। तिरुपति बेकर्स में कई अनियमितताएं पाई गई जैसे – खाद्य पदार्थ जेली जमीन पर रखी पाई गई, रॉ मैटेरियल जमीन पर रख पाए गए, कर्मचारियों द्वारा कैप, अप्रोन, ग्लब्स का उपयोग नहीं किया जाना पाया गया, पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड नहीं पाया गया, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए, इसके अतिरिक्त तिरुपति बेकर्स में खाद्य पदार्थ के लेबल में भी त्रुटियां पाई गई। अतः प्रथम दृष्टिया उक्त प्रतिष्ठान तिरुपति बेकर्स मे खाद्य पदार्थ निर्माण की परिस्थितिया उपयुक्त ना होने के कारण उक्त फॉर्म में निर्माण कार्य सुधार होने तक तत्काल प्रभाव से बंद करवाया गया।
लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जावेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |