शाजापुर जिले में सभी प्रकार के उर्वरक उपलब्ध है ओर किसी भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है

शाजापुर

➡️ उर्वरको की कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराए

➡️ जिले में अब तक कुल 22300 मी.टन. यूरिया का वितरण
—-
जिले में रबी सीजन में 01 अक्टूबर से आज तक निजी एवं सहकारिता में कुल 29343 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ, जिसमें से 22300 मैट्रिक टन का वितरण हो चुका है और 7043 मैट्रिक टन यूरिया शेष है। इसी तरह जिले को 8795 मैट्रिक टन डी.ए.पी. प्राप्त हुआ है जिसमें से 7889 मैट्रिक टन वितरण हो चुका है और 906 मैट्रिक टन शेष है। जिले को 11966 मैट्रिक टन एन.पी.के. प्राप्त हुआ है जिसमें से 11164 मैट्रिक टन वितरण हो चुका है और 802 मैट्रिक टन शेष है। शाजापुर रेक पाईन्ट पर चम्बल कम्पनी की 1267 मैट्रिक टन यूरिया की रेक गत दिवस खाली हो चुकी है। कृभको कम्पनी की डी.ए.पी. की 2038.7 मैट्रिक टन की रेक भी गत रात्री में लग चुकी है जिसका परिवहन चालू है। इसके पश्चात इफको कम्पनी की रेक दिनांक आज रात को आने की संभावना है। जिसमें डी.ए.पी. 1860 मैट्रिक टन एवं ए.पी.एस. 20:20:0:13 की 866 मैट्रिक टन की रेक भी आने वाली है तथा एन.एफ.एल. कम्पनी की 1376 मैट्रिक टन डी.ए.पी. की रेक 25 नवम्बर को लग रही है।

उप संचालक कृषि श्री केएस यादव ने बताया कि जिले में निरीक्षण दल द्वारा लगातार निजी विक्रेताओ एवं सहकारी संस्थाओ में सघन अभियान चलाकर सतत निरीक्षण किया जाकर उर्वरको के नमूने लिये जा रहे है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग शाजापुर, शुजालपुर एवं उर्वरक निरीक्षक समस्त को जिले की सहकारी एवं निजी क्षेत्र में पी.ओ.एस. मशीन एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरको का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। पी. ओ.एस. मशीन एवं भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक में अन्तर पाये जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है। इस प्रकार जिले में सभी प्रकार के उर्वरक उपलब्ध है ओर किसी भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। किसानों को नगद वितरण हेतु जिला विपणन संघ के शाजापुर, मो. बड़ोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं पानखेड़ी वितरण केन्द्रो पर, मार्केटिंग सोसायटी शाजापुर, मो. बड़ोदिया, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं एम.पी.एग्रो द्वारा कृषको को एन.आई.सी. के माध्यम से आवंटित टोकन नंबर द्वारा उर्वरको का वितरण किया जा रहा है। उर्वरको की कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय होने की स्थिति में विकासखण्ड शाजापुर के उर्वरक निरीक्षक अरविन्द राजपूत मो.नं. 93013-9949, विकासखण्ड मो. बड़ोदिया के उर्वरक निरीक्षक वासुदेव पाटीदार मो.नं. 94250-83465, विकासखण्ड शुजालपुर एवं कालापीपल के उर्वरक निरीक्षक व्ही.पी. सोलिया मो.नं. 97134-92113 को शिकायत दर्ज करा सकते है।

#agriculture
#madhyapradesh
#JansamparkMP
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |