कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर सीट से उपचुनाव हार गए हैं। यहां कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने सात हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। रावत 16 वें राउंड तक आगे थे। इधर, बुधनी में वोटों की गिनती जारी है। छह राउंड के बाद भाजपा के रमाकांत भार्गव 6668 वोट से आगे हैं। भार्गव पहले राउंड में पीछे रहे थे।
रावत ने मंत्री बनने कांग्रेस छोड़ी, विधायक भी नहीं रहे👇
रामनिवास रावत 2023 में कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। मंत्री बनने की चाह में वे भाजपा में शामिल हुए और 8 जुलाई 2024 को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अब उपचुनाव में 7 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा जबकि 2023 में कांग्रेस के टिकट पर 18059 वोटों से जीते थे।
रावत को मात देने वाले कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे। रावत दल बदलने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे चुके थे। मंत्री पद के 6 माह पूरे होने से पहले उनको इस पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।