मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया

उज्जैन, 21 नवंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद टॉवर चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री के द्वारा प्रतिमा का अनावरण कर उस पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन नगरी की कई विशेषताएँ हैं। यहां प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने लोकतंत्र की सुंदरता का वर्णन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश के निर्माण में हमारे सभी महापुरूषों का अमूल्य योगदान है। बाबा साहेब 20वीं सदी के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने समाज में समता के लिए, सहअस्तित्व के लिए, समान भाव लाने के लिए इस देश के अंदर जो विसंगतियाँ थीं, जो बुराईयाँ थीं, कुरितीयां थीं, उनके विरूद्ध आवाज उठाई और संघर्ष किया। भारत की स्वतंत्रता के पूर्व कई सामाजिक कुरितियों को दूर कर नए विचारों को जन्म दिया। समाज के कमजोर वर्ग को बाबा साहेब ने सशक्त किया और सशक्त कर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्होंने संविधान का निर्माण कर सबको समानता का अधिकार दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरूषों की प्रतिमाओं के साथ भविष्य में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दीं। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतिमा का निर्माण 12.50 लाख रूपये की लागत से हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निर्देश पर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं प्रतिमा के आसपास के स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विद्युत साज सज्जा भी की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली पुलिस खरीदेगी 32 AI ड्रोन्स, रात में भी अपराधियों पर रखेंगे नजर; जानें इसकी और खासियत     |     विदेश में गूंजेगी ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, 8 देशों के लिए इन सांसदों को मिली जिम्मेदारी     |     जनेऊ लेकर सत्यानाश की शपथ… पटना में बृजबिहारी को श्रीप्रकाश से मरवाया, कहानी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की, अब अंतिम सांस तक काटेगा जेल     |     उत्तराखंड: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, हेलीकॉप्टर में बैठे 3 लोग सुरक्षित     |     6 ढेर, 11 के खात्मे के लिए ऑपरेशन…लश्कर-जैश के इन दहशतगर्दों की आने वाली है मौत     |     चलती रहेगी हाफिज सईद के आतंक की पाठशाला, तबाही के बाद फिर से किया जा रहा खड़ा     |     भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी, पकड़ने के लिए पानी में कूद गए सिपाही; एक कांस्टेबल की मौत     |     भाई ने किया रेप! गला घोंटकर फंदे से लटकाया, लड़की की हत्या से सनसनी; तार-तार हो गए खून के रिश्ते     |     दिल्ली में तेज हवाएं, मुंबई में झमाझम बारिश, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेंगे ओले     |     ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई     |