शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने कृषि से संबंधित कार्यों की समीक्षा की

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा उज्जैन में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशानुसार कृषि से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में बीज स्त्रोत सत्यापन, बीज उत्पादन संस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर बीज उत्पादन संस्थाओं द्वारा प्रमाणित बीजों का ही संस्थाओं द्वारा विक्रय किये जाने एवं बीज उत्पादक संस्थाओं की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मंडी फार्म गेट एप्प के प्रचार-प्रसार करने सहित सहकारिता बैंक की आरआरसी रिकवरी बढ़ाने, नए खाता खुलवाने के निर्देश दिये।

इस दौरान कृषि उपसंचालक ने उर्वरकों की उपलब्धता, सोयाबीन उपार्जन, नरवाई में आग लगाने की घटनाओं, कस्टम हायरिंग सेंटर की गतिविधियों, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, बीजोत्पादन की जानकारी दी। उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना की प्रगति एवं सफलतम किसानों की जानकारी दी। मछली पालन से किसान क्रेडिट कार्ड एवं मत्स्य बीज संबंधित जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा समितियों के गठन एवं पुनर्गठन तथा उपसंचालक पशुचिकित्सा द्वारा विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया। पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा की चलित पशु चिकित्सा वाहन सेवा के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान व पशु चिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी श्री कमलेश गुर्जर, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, आत्मा प्रबंधक डॉ. स्मृति व्यास, मछली पालन से श्री किशोर महाजन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#agriculture
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |